चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव में बृहस्पतिवार को टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बलुआ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव निवासी मुराहू राम की पुत्री नीतू कुमारी (18) शाम के करीब चार बजे मड़ई में टेबल फैन लगा रही थी। उसी समय टेबल फैन में करंट उतर गया। इससे करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवती पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसके तीन बहनों की शादी हो चुकी है।