फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर स्थित सावजी पोखर के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज शिवबाबू यादव ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं युवती की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। युवती के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के नेगुरा गांव निवासी मोहम्मद हबीब की पुत्री साफिया बानो (20) घर से स्कूल से पढ़ने के बाद नगर के सावजी के पोखर की तरफ से चंदौली स्थित कांशीराम आवास अपने मौसी के घर जा रही थी। जैसे ही वो रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच सफिया किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसको देख आसपास के लोगों में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस दी। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुचे कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव ने तत्काल युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें