फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टैंकर की चपेट में आने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के करियवानर बस्ती में बृहस्पतिवार को सुबह टैंकर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर छोड़कर चालक भाग गया। घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंगापुर पंचायत के करियावानर बस्ती में बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे जलापूर्ति के लिए पानी का टैंकर पहुंचा था। बस्ती के पास फुटपाथ पर खेल रही रानी पुत्री अर्जुन प्रजापति टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक राधेश्याम टैंकर से कूदकर भाग गया। मौके पर जुटे ग्रामीण एंबुलेंस को फोन करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। कुछ देर बाद बालिका की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। दुर्घटना के दो घंटे बाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अर्जुन प्रजापति की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पानी के टैंकर की चपेट में आने से बालिका की मौत हुई है। चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें