फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बालिका झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महाबलपुर गांव के पास खेत में सहेलियों संग खेल रही बालिका बृहस्पतिवार की शाम टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह झुलस गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को एसडीओ और जेई ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। महाबलपुर गांव निवासी विजय की बेटी दिव्या कुमारी सहेलियों आकंक्षा, आस्था, विभा के साथ खेत में बरसाती मेढक को देखने जा रही थी। खेत में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा था। वह खेत में पहुंची तभी तार की चपेट में आ गई। संयोग अच्छा था कि तुरंत ही लाइन कट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से तार टूटा है। दो दिन पहले ही तार को हटाने की मांग विभाग से की गई थी। वहीं घटना के बाद शुक्रवार को चंदासी विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप और जेई मुकेश यादव ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। बालिका के इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि साहूपुरी उपकेंद्र से आनेवाली हाईटेंशन तार आइओसी फीडर के नाम से थी और चार वर्ष से चंधासी उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच से आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। गांव विनोद ने विभाग को बिना सूचना दिए तार के नीचे मकान बनवाने लगे। खंभे पर लगे तार को काट कर हटा दिया। बारिश होने के बाद खंभे के झुक जाने से हाईटेंशन तार लटक गया। इसी कारण दुर्घटना हुई है। कहा कि मकान बनवाने वाले विनोद भारती के खिलाफ विभाग की ओर से मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें