मोहनिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 24 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने व विरोध करने पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार घटना बुधवार रात की है। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।