कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बारा गाजीपुर ने सोनपा बिहार की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का उद्घाटन डॉ. रामनगीन प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
45-45 मिनट के दो हाफ के खेल के पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही बारा टीम के नुरैन ने शानदार हेडर से गोलकीपर को चकमा देकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद ही मैच के पांचवें मिनट में ही बारा के आरिफ ने दूसरा गोल कर अपने टीम को दो गोल से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाया लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के दौरान मुख्य रूप से रामधनी यादव, हाजी मोहन, हसन खान, नियामुल खान, अशोक कुमार, नागा राम, विजय राम, गोपाल राम आदि रहे। मैच के निर्णायक दिलशाद खान रहे जबकि कमेंट्री आतिफ खान ने की। संवाद