फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाइट क्रिकेट मैच में गौरा बाजार गाजीपुर बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शनिवार की रात नायब स्पोर्टिंग क्लब धानापुर को गौरा बाजार गाजीपुर ने हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नायब स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित दस ओवर में 10 विकेट खोकर 62 रन बनाए। गौरा बाज़ार की टीम ने आठ ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। गौरा बाजार के सोनू ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। सोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज नायब स्पोर्टिंग क्लब के ऑल राउंडर खिलाड़ी गुलजार यादव रहे। मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत प्रजापति थे। इस मौके पर गंगा यादव फौजी, दरोगा भारती, शानू सिंह, वैभव, बबलू, साहिल आदि मौजूद थे। अंपायरिंंग संतोष यादव और रोहित यादव ने जबकि कमेंट्री मंगलदेव शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें