पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें अलीनगर थाने के जन्सो की मड़ई गांव के रहने वाले बृजेश यादव, कठौरी गांव के प्रमोद पासवान के साथ ही वाराणसी जिले के चौबेपुर के रहने शमशेर प्रजापति उर्फ विक्की, बलुआ थाने क्षेत्र के केशवपुर सरैया मारूफपुर गांव के उपकार यादव और शहाबगंज थाने के केराई के रहने वाले कुद्दुस के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन सभी पांचों अराेपियों पर अन्य कई मामलों में भी तीन से चार मुकदमे अन्य थानों में दर्ज हैं।