फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो दिन में ढाई मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, हटाया आरती मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में ढाई मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, हटाया आरती मंच
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर/ चहनिया। बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दो दिन में गंगा का जलस्तर 2.54 मीटर बढ़कर 59.54 मीटर हो गया है। सामान्य दिनों में गंगा का जलस्तर 57 मीटर होता है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। बलुआ घाट पर गंगा आरती का मंच हटा लिया गया है।

प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है तो तटवर्ती इलाके के लोगों को बाढ़ चौकियों की शरण लेनी पड़ती है। पिछले वर्ष गंगा में आई बाढ़ के कारण बलुआ गंगा घाट पर जिला पंचायत की ओर से लगाया गया लाइट और लाइट स्टैंड बह गया था। इसको देखते हुए इस वर्ष अभी से सावधानी बरती जा रही है। सोमवार को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बलुआ से गंगा आरती मंच को हटा दिया। रिंकू यादव, अंकित जायसवाल, जुगनू पासवान, बृजेश साहनी, मनोज साहनी, फन्नू विश्वकर्मा, सारनाथ निषाद, महेश दादा, राजेन्द्र निषाद, सुरेश मांझी, रवीश कुमार, दिनेश निषाद, गोलू निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उफनाई गंगा में चल रहीं नावें
पीडीडीयू नगर। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शासन ने गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगा दी है। टांडाकला के टांडा कैथी गंगा घाट पर सोमवार को छोटी नावों का संचालन हो रहा है। इससे लोगों की जान सांसत में रही। दोपहर में नाव संचालन की सूचना पाकर मारुफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने गंगा घाट पर पहुंच कर नाव संचालन रुकवा दिया लेकिन शाम छह बजे से नाव का संचालन फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें