पीडीडीयू नगर। काफी दिनों से ठहरा गंगा का जलस्तर पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश की वजह से बढ़ने लगा है। रविवार से गंगा में बढ़ाव शुरू हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को शाम सात बजे तक गंगा का जलस्तर 65.66 मीटर पर पहुंच चुका था। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। यानि गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु से पांच मीटर नीचे गंगा का जलस्तर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगर पहाड़ी क्षेत्रों में चार-पांच दिन तक लगातार बारिश होती रही तो गंगा चेतावनी बिंदु को छू सकती हैं। लेकिन पहले जैसे बाढ़ की स्थिति नहीं आएगी। वहीं अगर बारिश रूक गई तो दो -तीन दिन में पानी स्थिर हो जाएगा। हालांकि पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके लोगों के माथे पर फिर से सिकन आने लगी है। गंगा का कटान जारी है। पानी बढ़ने से यह और भी बढ़ सकता है।संवाद