फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर घटकर चेतावनी बिंद पर पहुंचीं गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धानापुर। गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। बुधवार को जलस्तर 70.53 मीटर था, जो बृहस्पतिवार को शाम छह बजे घटकर 70.28 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर पानी घटने से गंगा खतरे के निशान से उतरकर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बाढ़ अपने पीछे मुसीबतों का पहाड़ छोड़ जाती है। गंगा का जलस्तर घटने लगा है लेकिन तटवर्ती गांवों में डायरिया, वायरल फीवर, मलेरिया, टायफाइड आदि संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित गांव नरौली में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने दवा का छिड़काव कराया।
रविवार की रात से बुधवार तक हुई जोरदार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर में तेजी से बढ़ गया था। बाढ़ और बारिश से गांवों में जलभराव के साथ कीचड़ हो गया है। वहीं, सैकड़ों किसानों की फसलें बर्बाद होने के साथ उपजाई जमीन कटान की भेंट चढ़ गई है। अब पानी घटने और तेज धूप निकलने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


कर्मनाश में बाढ़ से कई मार्ग अभी भी जलमग्न
कंदवा। कर्मनाशा नदी का पानी बृहस्पतिवार से घटने लगा लेकिन अरंगी-लोहरा और अदसड़-ककरैत मार्ग अभी जलमग्न हैं। इससे गांवों के बीच संपर्क टूटा हुआ है और यातायात बाधित है। वहीं, निचले इलाकों के गांवों में अभी भी दहशत का माहौल है। क्षेत्र के चारी, चिरईगांव, दैथा, मुड्डा, पोखरा, धनाईतपुर, लोहरा, अरंगी, अदसड़, ककरैत, करौती आदि गांवों के लोगों में दोबारा बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है। कर्मनाशा नदी में बांधों का पानी छोड़े जाने से सैकड़ों एकड़ चरी, बाजरा, अरहर, सब्जी और धान की फसल डूब गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें