फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेतावनी बिंदु से साढ़े तीन मीटर नीचे बह रही गंगा, चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों में भारी बारिश की वजह गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को दोपहर तक गंगा का जलस्तर बढ़कर 66.76 मीटर पर पहुंच गया, जो सोमवार को 65.92 पर था। यानि 24 घंटे में 84 सेंटीमीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो हुई है। प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की दर से जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से साढ़े तीन मीटर ही नीचे गंगा बह रही है। बलुआ घाट के चेंजिंग रूम और शवदाह गृह डूब गया है।
विज्ञापन


चंदौली में गंगा का जलस्तर एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दो सेंटीमीटर, सोमवार को तीन सेंटीमीटर तो मंगलवार को चार सेंटीमीटर के करीब प्रतिघंटे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की मध्य गंगा डिवीजन की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार तक गंगा का जलस्तर 65.76 मीटर था जो 24 घंटे में करीब चार सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ते हुए मंगलवार को 66.76 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर, खतरे का निशान बिंदु 71.26 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु जो 9 सितंबर 1978 को दर्ज किया गया था, वह 73.90 मीटर है। गंगा का पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में तीन दिनों में यह चेतावनी बिंदु को छू लेगा।
चहनियां क्षेत्र के बलुआ घाट पर बनी गंगा मंदिर गंगा के पानी में सोमवार को ही डूब गया था। मंगलवार को महिला चेंजिंग रूम और शवदाह गृह भी पानी में डूब गया। सोमवार को पानी लगातार नये व पुराने महिला चेंजिंग रूम व टीन शेड में बने शवदाह गृह को घेर लिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कांवर, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, महुअरकला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडा, बड़गांवा, तीरगांवा, भुसौला, हसनपुर, नादी आदि गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें