फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेतावनी बिंदु से 1.97 मीटर नीचे बह रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इस साल गंगा के जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। शाम चार बजे तक जलस्तर चेतावनी बिंदु से 1.97 मीटर नीचे पहुंच गया। तटवर्ती इलाके में खेतों की ओर पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को बाढ़ डर सताने लगा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। तटवर्ती इलाके के लोगों की माने तो 24 घंटे में गंगा का जलस्तर आधा फुट बढ़ा है। टांडाकला में शाम तक गंगा के जलस्तर में आधा फुट वृद्धि दर्ज की गई। इलाके के खेतों में पानी घुसने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। चंदौली जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। जबकि उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.901 मीटर है। वर्ष 1978 की बाढ़ में गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ बिंदु तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें