बलुआ गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
चहनिया। गंगा दशहरा पर सोमवार को बलुआ घाट स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सुबह से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे से गंगा तट गुंजायमान रहा। धरती पर मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा का पूर्व जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया। गांव में युवतियों ने गुड्डे और गुड़िया बनाई। उसे तालाब में प्रवाहित किया। वहीं, लोगों ने गंगा स्नान करके पुण्य का लाभ कमाया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर सोमवार की भोर से गंगा स्नान के लिए स्नानार्थी पहुंचने लगे थे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वालेंटियर व मार्कंडेय मांझी के नेतृत्व में गोताखोर लगे रहे।