फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में दवा की हो पूरी उपलब्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को रेलवे रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जेएल शर्मा के नेतृत् में रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल में दवाओं की पूरी उपलब्धता सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेकर सीएमएस ने सेवानिवृत्त कर्मियों के चिकित्सा से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों ने मंडल अस्पताल के बहिरंग विभाग एवं हेल्थ यूनिट पर समय से चिकित्सकों का बैठना सुनिश्चित करने,मंडल अस्पताल में दवा की कमी को पूरा करने, रेफर किए गए मरीज को वहां के चिकित्सक के सलाह के अनुसार दवा को उपलब्ध कराने, रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष में एक बार फुल बॉडी चेक अप कराने, प्रति माह सेवानिवृत्त का कर्मचारियों का स्वास्थ्य शिविर लगाने और सभी जांच प्रक्रिया एवं इलाज एक ही स्थान पर करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सक के पास इलाज के लिए जाने पर लाइन में खड़े होने वाली व्यवस्था को समाप्त करने, डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से या पर्ची जमा कर आवाज दे कर बुलाने की व्यवस्था करने,मंडल अस्पताल की भांति हेल्थ यूनिट पर भी रेफर एवं एलपी.फार्म को उपलब्ध कराने, मंडल अस्पताल में नाक,कान,गला के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की मांग की। मांग पत्र सौंपने वालों में एसएन प्रसाद, सुरेश भगत, जयनाथ शर्मा, केपी यादव, बीडी रजक, सियाराम तिवारी रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें