फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से संगठन है, संगठन से राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करना है : कैलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सोमवार को भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यपद्धति से अवगत कराना है। भारतीय जनता पार्टी मंडल चकिया की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें सत्र का आयोजन किया गया। इस माैके पर भाजपा मंडल चकिया के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, किरण शर्मा, रमेश गुप्ता, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, सभासद रवि गुप्ता विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अर्चना श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, रामदुलारे गोड़, उमेश चौहान, राजू माली, प्रमोद कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें