फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों के बाहर रही कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर ​स्थित जामा म​स्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मु​स्लिम बंधु। संवाद
विज्ञापन
जिले में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान अकीदमंदों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शासन के आदेश पर मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की गई। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अलीनगर जामा मस्जिद के इमाम शम्स आलम ने बताया कि यदि अगले 19 मार्च को चांद नहीं दिखा तो 20 को भी अलविदा जुमे की नमाज होगी। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई थी। लोगों ने मस्जिद में ही अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी। शहर के कसाब महाल, मिनारा मस्जिद, प्लांट डिपो, चंदासी, सिकटिया, चंदासी, हिनौली, पथरा, सहजौर, मिल्कीपुर, अमन की दुआ की गई। इलिया क्षेत्र में रमजान माह के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इलिया थाना प्रभारी चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही। नमाज के समय मस्जिदों और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रही। चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जामा एवं शाही मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। इसी तरह दुलहीपुर, चकिया, धानापुर, सैयदराजा, कमालपुर, नौगढ़, पड़ाव सहित पूरे जिल में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें