फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचमन और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा फोरलेन का ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली के कुचमन और भोजापुर रेलवे क्रसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा। सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर सीएम योगी ने 185 करोड़ 81 लाख 12 हजार की दो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसके बन जाने से रोजाना जाम में फंसने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चंदौली में अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर कुचमन और सैदपुर को चंदौली मुख्यालय को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर रेल यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण अधिकांश समय रेल फाटक बंद रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों की परेशानी और शिकायत को देखते हुए यहां ओवरब्रिज बनाने के लिए सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय लगातार शासन से पत्राचार कर रहे थे। उनकी पहल और प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुचमन रेलवे क्रासिंग पर 94 करोड़ 35 लाख 56 हजार रुपये की लागत से फोन लेन का ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना में 38 करोड़ रुपये सेतु निर्माण के लिए, 49 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपये सड़क निर्माण, 3 करोड़ 50 लाख भूमि अधिग्रहण और 3 करोड़ रुपये समपार पर आवश्यक सेवाओं के लिए खर्च होंगे। वही समपार सख्या 102 बीटी भोजापुर के लिए 91 करोड़ 45 लाख 56 हजार रुपए की लागत से फोरलेन ओवरब्रिज बनाने की भी स्वीकृति सीएम ने दी है। इससे यहां रोजाना लगने वाली भीषण जाम से निजात मिलेगा और समय की बचत होगी। यह जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर-सकलडीहा और चन्दौली-सैदपुर मार्ग पर सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों विशेषकर गंभीर रोगी, नौकरीपेशा,मुख्यालय के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रेल स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्राय: परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

रेल फाटक बन्द होने से जाम की समस्या के कारण आम जन का समय और धन दोनों अपव्यय होता रहता है। सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय कुचमन और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर लग रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। 2018 में भी डॉ. पांडेय ने इस पर दो लेन आरओबी के निर्माण के लिए निरीक्षण किया गया था लेकिन लोकनिर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों को चार लेन बनाने के प्रस्ताव की दृष्टि से फोरलेन आरओबी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें