फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अपंजीकृत चार अस्पतालों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बे के निजी हॉस्पिटल की जांच की। पंजीकरण नहीं होने पर चार अस्पतालों को बंद करा दिया। एसीएमओ डॉ. विजय प्रकाश ने चारों अस्पताल के संचालकोंं नोटिस जारी कर सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल और सीएमओ को किसी ने नौगढ़ कस्बा में बगैर पंजीकरण के हॉस्पिटल व क्लीनिक चलने की शिकायत की थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को कस्बे में अस्पतालों की जांच की। एसीएमओ डॉ विजय प्रकाश, डॉ सीपी सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ अवधेश पटेल ने कस्बा में चार अस्पतालों की जांच की। अस्पतालों में कोई चिकित्सक नहीं मिला। कर्मचारी अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। एक अस्पताल का पंजीकरण एक साल पहले ही समाप्त हो गया था। उसका नवीनीकरम नहीं कराया गया था। उस हॉस्पिटल को भी चेतावनी देखकर बंद करा दिया गया। एसीएमओ डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि चारों हॉस्पिटल के संचालकों को नोटिस जारी कर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें