फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी व अंग्रेजी शराब ले जाते चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान समदा नहर पुलिया के समीप से शराब के चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 70 शीशी देसी व 30 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में करने के साथ गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई। कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश सोनकर हमराहियों के साथ समदा पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय पुलिस टीम को चार लोग भारी-भरकम झोला लेकर आते दिखे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो झोले में 70 शीशी देसी व 30 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में बिहार निवासी विवेक कुमार पांडेय, कमलेश बिंद, बजरंगी व मुकेश कुमार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब बिहार प्रांत में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें