फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जालौन की दो महिलाओं समेत चार बदमाशों ने नौगढ़ में की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र में छह महीने पहले आभूषण की दुकान में हुई लूट का खुलासा करते हुए शनिवार को पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को चंद्रप्रभा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चारों बदमाश जालौन और औरैया जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि लूट के आरोपी फिर से किसी घटना की फिराक में हैं। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चंद्रप्रभा इलाके में एक सफेद से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने तीन अप्रैल 2024 को आभूषण की दुकान लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने महिला दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर 28 ग्राम सोने का लॉकेट लूट ली थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमारी और माया देवी शामिल हैं, जो औरैया और जालौन जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें