पीडीडीयू नगर। सख्ती के बावजूद ट्रेनों से शराब तस्करी रुक नहीं रही है। किशोरों के बाद अब महिलाएं भी शराब तस्करी में उतर आई हैं। बृहस्पतिवार को जीआरपी ने अलग-अलग जगहों से महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 29 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर एक महिला के झोले की जांच की गई तो उससे करीब 55 सौ रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम गीता कुंअर निवासी परुहार थाना दरिहट जिला रोहतास बिहार बताया। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या तीन और चार से पप्पू कुमार निवासी करहरा, थाना घोसी, जहानाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6240 रुपये की शराब बरामद हुई। इसके सुबह साढ़े चार बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो से सूरज कुमार निवासी बेलथान थाना बख्तियारपुर जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर उसके पास से 9180 रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। इसी तरह प्लेटफॉर्म एक और दो से मनीष कुमार निवासी दमुहा थाना काको जिला जहानाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 8400 रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।