फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक घर में बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से बेहोश होकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। मजदूरों को बचाने के चक्कर में गृह स्वामी के इकलौता बेटा भी टैंक में गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह चारों को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। लाठ नंबर दो निवासी भरतलाल जायसवाल के घर में बुधवार की रात 12 बजे नगर के कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35), कुंदन (42) और लोहा (23) सेप्टिक टैंक सफाई कर रहे थे। टैंक लगभग 8 फुट गहरा था। तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। सिल्ट निकालने के लिए एक सफाई कर्मी टैंक में उतर गया लेकिन वह बाहर नहीं आया। उसे बचाने के चक्कर में बाकी दोनों सफाईकर्मी भी टैंक में गिर गए। इसके बाद भरतलाल का इकलौता पुत्र अंकुर जायसवाल (35) रस्सी के सहारे टैंक में उतरने का प्रयास करने लगा। इसी बीच रस्सी खुल जाने से वह भी टैंक में गिर गया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह लोगों ने चारों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद सीओ अनिरुद्ध सिंह और एसडीएम विराग पांडेय भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मकान मालिक के बेटे और तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। डीएम ने राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता प्रदान की। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर परिजनों को राहत प्रदान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें