फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तस्करी के 26.82 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात 26.82 लीटर शराब के साथ चार तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आरपीएफ के सहयोग से लगातार ट्रेनें में लगातार जाच की जा रही है। शनिवार की रात भी संयुक्त जांच अभियान के दौरान लोको काॅलोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास से चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उन्हें रोक कर बैग की तलाशी लेनेे पर उसमें 26.82 लीटर शराब की बरामद हुआ। पकड़े गए अनू कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 मौलाबाग, नवादा, भोजपुर, कृष्णा सिंह निवासी ग्राम नेया सिसवन, थाना मुफसिल, नवादा बिहार, अजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 कच्छवा, जिला रोहतास बिहार और कमलेश राम निवासी ग्राम तेतराही थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद बिहार का चालान किया गया है। बरामद शराब की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें