फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के अवैध खान में लगे तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के समीप से शनिवार की रात पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में लगे एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर व एक बाइक को कब्जे में कर लिया। साथ ही चार लोगों को भी गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। अवैध खनन करा रहे तीन लोग बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के पटेल नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता की हिनौली गांव में चर्च स्कूल के सामने सात बिस्वा जमीन है। उन्हें रात के करीब नौ बजे किसी ने सूचना दी कि उनकी जमीन से खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी चोरी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही अशोक ने तत्काल 112 डायल, एसपी व सीओ व स्थानीय कोतवाल सूचना दी और अपने कुछ मित्रों व भाइयों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि उनकी जमीन पर तीन ट्रैक्टर खड़े थे जिनपर जेसीबी से मिट्टी लोड की जा रही थी। अभी वे पूछताछ और मिट्टी खनन का विरोध कर ही रहे थे कि कोतवाली पुलिस की एक टीम और 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही अवैध खनन करवा रहे लोग बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक सहित तीनों ट्रैक्टर व जेसीबी को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने वाहनों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि खनन में लगे सभी वाहनों को सीज कर लिया गया है। अवैध खनन की रिपोर्ट बनाकर खनन विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 1529
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें