फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूजा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शहाबगंज पुलिस ने रविवार को मूर्ति स्थापना और पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। राहगीरों से वसूली करने वाले चारों का चालान कर दिया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सारिंगपुर गांव में नहर पुलिया के किनारे कुछ व्यक्ति आगामी पूजा व मूर्ति स्थापना के नाम पर राहगीरों को रोककर जबरदस्ती चंदा की रसीद काटकर वसूली कर रहे हैं। इस सूचना पर शहाबगंज थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर अवैध रूप से वाहन तथा राहगीरों को रोककर चार लोगों चंदे के नाम पर वसुली करते हुए चार लोगों को पकड़ लिया गया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए अशोक, सुनील कुमार गोंड़, राहुल खरवार और नीरज राम गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चालान कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें