सीडीओ दफ्तर व कृषि विज्ञान केंद्र से सटे पुरवां-बरठा सम्पर्क मार्ग को लेकर चल रहे आंदोलन में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शामिल हुए। उन्होंने पांच गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण को रोके रखने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पीएमजीएसवाई के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था उक्त अनिर्मित हिस्से पर मिट्टी, गिट्टी गिरने पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस मौके पर बुला लिया। इस दौरान चंदौली पुलिस भी सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया। उसने जनता के हित में सड़क निर्माण कार्य कराने की बजाय रोकने में दिलचस्पी दिखाई और एक दिन का वक्त मांगा। सीएम चंदौली से चले गए तो आज पुलिस-प्रशासन जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर बेफिक्र नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में ग्रामीण वहां डंट गए। ग्रामीणों ने पांच गांवों के लोगों की समस्या को नजरअंदाज कराने का आरोप पुलिस पर लगाया।