कंदवा। क्षेत्र स्थित चिरईगांव पीएचसी के भवन का लोकार्पण बुधवार को विधायक सुशील सिंह ने किया। अभी तक पीएचसी पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ.वी.पी. द्विवेदी ने लोकार्पण के समय कहा था कि जल्द से जल्द यहां डॉक्टर और कर्मचारियों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएगी। वहीं बृहस्पतिवार को पीएचसी पहुंचे पूर्व विधायक मनोज डब्लू ने ताला बंद होने पर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल का धूमधाम से साथ उद्घाटन किया लेकिन आज यहां ताला लटक रहा है। कहा कि यहां चिकित्सकों की नियुक्ति होनी चाहिए। चेताया कि यदि शुक्रवार को चिरईगांव अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामजन्म यादव, दया यादव, ओमप्रकाश यादव, भरत कुमार, गणेश गुप्ता, भोला यादव, महमूद अली, संतोष उपाध्याय, चिंटू सिंह, छोटू सिंह उपस्थित रहे।