फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रास्ता रोककर पूर्व विधायक ने की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। घोसी में सपा प्रत्याशी के जीतते ही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने नगर काली मंदिर के पास वाहनों से सड़क घेर दी और लबे रोड आतिशबाजी करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है।
विज्ञापन

मनोज सिंह डब्लू कुछ स्टेशनों में ट्रेनों के न रोकने की घोषणा के विरोध में पीडीडीयू जंक्शन के बाहर कीर्तन करने आए थे। तभी घोसी उपचुनाव में सपा की जीत का खबर सुन पूर्व विधायक ने स्टेशन के बाहर जीटी रोड अपने काफिले के वाहनों को सड़क के दोनों तरफ घेरकर रास्ता रोक दिया और आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। सड़क पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। आतिशबाजी करने के बाद कुछ ही देर में वे निकल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने डाल दिया। लोग सवाल उठा रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि लौटते समय बच्चों ने सड़क पर पटाखे रखे थे। उन्होंने रुकने का अनुरोध किया। गाड़ी से उतरा और तुरंत की चला गया। सड़क पर जाम नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें