फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व बीएसए के ऑडियो वायरल मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ठेकेदार के बीच कमीशन को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मामले की जांच का निर्देश दिया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या जांच कर एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन


बताते हैं कि पिछले दिनों फर्नीचर टेंडर और उसके भुगतान में कमीशन को लेकर ठेकेदार और शिक्षाधिकारी का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह ठेकेदार से छह प्रतिशत कमीशन की मांग करते सुनाई दे रहे है। वहीं, ठेकेदार नुकसान का हवाला देते हुए चार प्रतिशत कमीशन की बात कहते हुए गिड़गिड़ा रहा है। यहीं नहीं वायरल ऑडियो में बीएसए की तरफ से जिलाधिकारी के नाम पर भी पैसे की मांग की गई है। वारल ऑडियो में पूर्व बीएसए ने कहा कि मुझे और डीएम को छह प्रतिशत चाहिए। इसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक की तरफ से संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या को मामले की जांच कर एक महीने के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बहरहाल भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला पटल पर आने से शिक्षा विभाग की किरकिरी होने के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें