फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। प्रतिबंधित लैण्टेना लदी ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने नौगढ़ मार्ग पर जलेबिया मोड़ के पास से सोमवार की रात्रि पकड़कर सीज कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि काशी वन्य जीव प्रभाव के विभिन्न जंगलों से चोरी छिपे प्रतिबंधित लैण्टेना झाड़ी का अवैध ढंग से कटर मशीन से काटकर उसे ईंट भट्टे पर ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव के निर्देश पर रात्रि में चकिया- नौगढ़ मार्ग पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंद्रप्रभा वन चौकी के पास वन विभाग की टीम को नौगढ़ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

लेकिन ट्रैक्टर चालक चकिया की ओर भागने लगा। पीछा करने पर चालक जलेबिया मोड़ के पास मौका देखकर सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा कर जंगल में फरार हो गया। काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर कार्यालय में सीज कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वाहन चालक सहित वाहन स्वामी व संलिप्त लोगों की पहचान आसपास लोगों से पूछताछ के आधार पर कर ली गई है। संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें