फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुएं में गिरे चीतल का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
नौगढ़ में चीतल के बच्चे को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के जंगल से शनिवार शाम एक चीतल दौड़ता हुआ कस्बे में आ गया। चीतल भागते हुए पुराने कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से चीतल को रेस्क्यू किया। बाद में उसे उपचार के लिए पशु अस्पताल भेज दिया गया। कुएं में गिरे चीतल को सुरक्षित निकालने के लिए एक घंटे तक लगातार प्रयास किया गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को पीछे हटाया ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चीतल को बाहर निकालने के बाद पशु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल चीतल सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें