फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में बांटा भोजन व राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने वृद्धाश्रम में बांटा भोजन व राशन
विज्ञापन

सचित्र 55
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान जरुरमंदों और गरीबों की मदद करने के लिए मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने शनिवार को नगर स्थित वृद्धाश्रम में 35 वृद्धजनों व पांच दिव्यांगों के बीच भोजन के पैकेट के साथ ही खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को इस महामारी से बचने के लिए अपने सेहत का ध्यान रखने का सुझाव दिया। कहा कि आज पूरा देश संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हम सभी को मिलकर अपने बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सात मूल मंत्रों में बड़े-बुजुर्गों की सेवा को प्राथमिकता दी है। क्योंकि कोरोना संक्रमण अधिक उम्र के लोगों के लिए ज्यादा घातक है। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी दिलीप कुमार सोनकर ने कहा कि पार्टी गरीबों व असहायों के हितों को लेकर गंभीर है और लगातार गरीबजनों तक मदद पहुंचा रही है, ताकि कोई भी परिवार भूखे पेट न सोने पाए। अंत में उन्होंने सभी वृद्धजनों से मास्क के इस्तेमाल का आग्रह किया। साथ ही सोशल डिस्टेंस के नियमों को भी आत्मसात करने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर विद्यासागर गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, हेमनाथ अग्रहरि, अनिल सिंह, अरुण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें