फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंगलवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। दिन भर बदल छाए रहे और सुबह देर तक कोहरा रहा। जिससे वाहनों के हेड लाइट जला कर चलना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लोगों की आंखे खुली तो घना कोहरा दिखा। घने कोहरे की वजह से 25 मीटर दूर देखने में भी मुश्किल हुई। दिन में 11 बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शाम चार बजे से फिर से कोहरा छाने लगा। इससे तापमान में भी गिरावट देखी गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष 08 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी रहे प्रो एसएन पांडेय के अनुसार अब इस तरह के मौसम कुछ दिनों तक बने रहेंगे। इससे किसानों को बहुत चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पूर्वांचल में दो दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार हैं। व कोहरे के बावजूद अब तक कहीं अलाव नहीं जलाया गया। ऐसे में रात में बाहर रहने वाले लोग इधर उधर से लकड़ी, कागज, दफ्ती आदि बटोर कर अलाव जलाकर तापते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें