पीडीडीयू नगर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। ऐसे में ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं और यात्री ठंड में परेशान हो रहे हैं। बुधवार को हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस चार घंटे देर से चली। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को हुई।
कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। दिल्ली से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस रात दस बजे के बजाए बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह डाउन आनंद विहार हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चली।
कुंभ एक्सप्रेस ढाई घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटे, रांची गरीब रथ एक्सप्रेस 18 घंटे, मगध एक्सप्रेस दस घंटे, कोटा पटना पौने चार घंटे लेट रही। गोड्डा विकली हमसफर एक्सप्रेस पौने दस घंटे, दून एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से चली।
मालदा टाउन स्पेशल फेयर पौने 11 घंटे, पंजाब मेल चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा चार घटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, नंदन कानन सवा चार घंटे की देरी से चली। इसी तरह अप की ओर जाने वाली कोलकाता आनंद विहार स्पेशल फेयर ढाई घंटे, बरकाकाना वाराणसी मेमू स्पेशल साढ़े तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल सवा नौ घंटे, सिकंदराबाद दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से चली।