कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गावां में बुधवार की शाम लगी आग से पांच मड़ई और 1650 बोझ गेहूं जलकर राख हो गई। चार पशु भी झुलस गए।
धीना थाना क्षेत्र के कुशवहा गांव के किसान की खेत में बुधवार को गेहूं की फसल कटने के बाद डंठल में आग लगाई गई थी। इसी बीच पछुआ हवा चलने से आग डेढ़गावां पहुंच गई। इससे डेढ़गावां गांव के आलम खान की रिहायसी मड़ई, 500 बोझ गेहूं, भैंस, पड़िया, मकसूद खान की 200 बोझ गेहूं, भैंस, पड़िया, दोजख की 150 बोझ गेहूं और मड़ई, चिलम खान की 200 बोझ गेहूं और मड़ई, बहादुर बनवासी, मुरारी बनवासी की मड़ई, मन्ना सिंह की 100 बोझ गेहूं, बचई की 500 बोझ गेहूं और बचवा सिंह की एक लाख रुपये मूल्य की कीमती लकड़ी जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग बुझाई।