फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण और तीन ने रजत पदक पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार के मोतिहारी में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हुई इंडो नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली से नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण व तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में निकिता यादव, हरिओम कृष्णा, राज खरवार, राहुल यादव और उज्ज्वल कुमार शामिल रहे। वहीं रजत पदक खिलाड़ियों में रंजीत विश्वकर्मा, हरि राम कृष्णा, काम्या वर्मा शामिल रहीं। संघ के टेक्निकल डायरेक्टर हेमंत कुमार गुप्ता ने सभी को पदक देकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय और उपाध्यक्ष साजू थॉमस ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही मोहम्मद आजाद हुसैन, कृष्णदेव, सुषमा सिंह, अमन कुमार, धीरज यादव, दिलीप यादव, सोनू कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस आशय की जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें