फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिसंबर माह तक चलेंगी पांच जोडी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दक्षिण भारत के लिए चलाई जा रही पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों परिचालन अवधि दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। दानापुर से बेंगलुरू के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अप दानापुर एसएमभीवी स्पेशल दानपुर से प्रत्येक बुधवार को छह दिसंबर तक और डाउन में एसएमभीवी बेंगलुरू से प्रत्येक शुक्रवार को आठ दिसंबर तक चलेगी। अप दानापुर एसएमभीवी स्पेशल दानापुर से प्रत्येक रविवार और सोमवार को दस दिसंबर तक जबकि डाउन में यह ट्रेन एसएमभीवी बेंगलुरू से प्रत्येक मंगलवार और बधवार को 12 दिसंबर तक चलेगी। दानापुर एसएमभीवी स्पेशल जिसे 26 सितंबर तक चलना था अब पांच दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और डाउन में बेंगलुरू से जिसे 28 सितंबर तक चलना था, वह अब सात दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इसी तरह 28 सितंबर तक चलने वाली दानरापुर एसएमभीवी स्पेशल दानापुर से अब सात दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और डाउन में बेंगलुरू से तीस सितंबर के बजाए नौ दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा। वहीं 29 सितंबर तक चलने वाली दानापुर-एसएमभीवी स्पेशल अब आठ दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी जबकि डाउन में बेंगलुरू से एक अक्तूबर के बजाए दस दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें