फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रखी पांच बीघें की गेहूं व तीसी की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित एक खलिहान में पांच बीघे की कटी हुई गेंहू और तीसी की फसल समेत पुआल शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अबूझ हाल में लगी आग में जलकर राख हो गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों ने आग का बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे लोग सफल हो पाते तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। टिकुरिया निवासी मौलाना यादव का खलिहान घर के पास ही स्थित है। उन्होंने अपने खेत में काट गेंहू, सरसों व तीसी की फसल रखी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके खलिहान में अचानक आग लग गई । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक खलिहान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गये। करीब दो घंटे तक काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन खलिहान में रखी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी संजीव गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें