फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । भुगवानपुर थाना क्षेत्र के तूतूआईन डैम के समीप हत्या कर फेंके गये शव के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत खून लगा गमछा व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल सोनू पटेल के पिता राधेश्याम सिंह ने 17 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र व उसका मित्र बबूल यादव गांव से शाम पांच बजे मोटरसाइकिल से कहीं गये है और रातभर घर वापस नहीं लौटे है। बताया कि जांच के दौरान 18 अक्टूबर को बबूल यादव का शव तूतूआईन् डैम के समीप पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो बबूल की हत्या के आरोप में सोनू पटेल, प्रदुमन पटेल,योगेंद्र पटेल ,नीलेश पटेल, गणेश पटेल को धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि बबूल का अवैध संबंध आरोपियों की एक निकटम परिजन से हो गया था। जिसे लेकर ये लोग बबलू से नाराज थे। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें