फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लुटेरी दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शादी कराने के नाम पर लूटपाट करने वाले गैंग के छह आरोपियों समेत लुटेरी दुल्हन को अलीनगर पुलिस ने धानापुर थाना क्षेत्र के बसगांवा गांव से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि दो मई को शादी के लिए राजस्थान निवासी कांतीलाल नथुराम राठौर को मुंबई से बुलाया गया। लड़के को शादी के लिए लड़की दिखाई गई। शादी तय होने के बाद दूसरे कमरे में कपड़े बदलने के बहाने लड़के के बैग से 16 हजार 500 रुपये निकालकर आरोपी फरार हो गए थे। कांतीलाल ने अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के बसगांवा गांव से लुटेरी दुल्हन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बसगांवा अरविंद किशोर कुमार, चकिया के कोदवरिया बेलार गांव के राजू भारती, सरोज देवी, गाजीपुर जिले के दिलदार नगर गांव के मोहम्मद सलीम, धीना के माधोपुर गांव के जितेंद्र प्रताप, धानापुर के सपुर बेवढा गांव के सुरेश और लुटेरी दुल्हन शामिल है। आरोपियों के पास से 14 हजार 500 रुपये नकद और सात मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, लूट समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें