इलिया (चंदौली)। थाना क्षेत्र के मझुई गांव स्थित तालाब में अवांछनीय तत्वों ने बृहस्पतिवार की देर रात किसी ने विषाक्त पदार्थ डाल दिया। इस दौरान तालाब में मौजूद सभी मछलियां मर गई। पट्टा धारक ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इलिया थाना क्षेत्र के बटऊवा गांव निवासी रामजी मल्लाह ने मछली पालन के लिए मझुई गांव स्थित तालाब पट्टा पर ले रखा है। बृहस्पतिवार की रात अवांछनीय तत्वों ने उसे क्षति पहुंचाने के लिए तालाब में विषाक्त पदार्थ डाल दिया। जिससे उसमें मौजूद सभी मछलियां मर गई। शुक्रवार की सुबह दृष्टि से इसकी जानकारी रामजी को हुई तो उसके होश उड़ गए। बाद में उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद