रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया गया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एकराम अंसारी और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम को 4 गिरफ्तार कर लिया है। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने प्रेसवार्ता में इस मामले का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार को रामगढ़ थाने में एक महिला ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 जून की शाम करीब 6 बजे रामगढ़ थाने के एक गांव के निवासी एकराम अंसारी और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम ने अपने घर बुलाया। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि अचेत होने होने पर एकराम अंसारी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शाहिदा बेगम ने मोबाइल से वीडियो बनाया।