फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया विरोध प्रदर्शन, फिर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पडाव। नियामताबाद विकास खंड के भोजपुर गांव में नाले की सफाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बाद में स्वयं नाले की सफाई की।
विज्ञापन

भोजपुर गाव में घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए वर्षों पहले नाले का निर्माण किया गया था। गांव का पानी नालियों से होते हुए रामनगर रोड के पूर्वी छोर पर बने सीवर में गिरता था। सीवर की सफाई न होने से यह पूरी तरह सिल्ट और कूड़े से पट गया है। इससे घरों का गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है। पानी गलियों में फैलने लगा है। इससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने कई बाहर इसकी शिकायत प्रधान के साथ ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से की। बावजूद इसके अब तक सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज गांव की महिलाएं बुधवार को नाले के पास एकत्र हुई और प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में एकजुट महिलाओं ने हाथ में फावड़ा, झाड़ू उठाया। इसके बाद श्रमदान कर नाले की सफाई की। सफाई करने वालों में वसंती देवी, राधा ,उर्मिला, अनीता पटेल, प्रेमा देवी, कुसुम, निशा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें