फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाहर पहले कुत्तो को मारा फिर दान पेटिका तोड़कर चुरा लिये रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रेलवे गोदाम के पास स्थित काली मंदिर में रखी दान पेटिका तोड़कर शुक्रवार की रात उसमें रखे 15 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पकड़े जाने के डर से चोरों ने मंदिर के आसपास रहने वाले सात कुत्तों को भी जहर देकर मार डाला। शनिवार की सुबह मंदिर की टूटी हुई दान पेटिका को कुत्तों के शवों को देखकर पुजारी के होश उड़ गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। मोहनिया थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया की चोरी के मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा होगा। मंदिर के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटिका में रखा लगभग पंद्रह हजार रुपया चुुराया है। घटना से लोगों में आक्रोश है। शीघ्र घटना के खुलासे की मांग पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें