फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में लगी आग

विज्ञापन
दूकान में लगी आग से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर मढ़िया गांव के समीप स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दूकान में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक उत्पाद जल गए। सूचना पाकर एक घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक सामान जल    चुका था। सूजाबाद निवासी विजय पटेल की इलेक्ट्रानिक्स की दूकान मढ़िया गांव के समीप सड़क के किनारे है। आधी रात के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दूकान में आग लग गई। राहगीरों ने शोर मचाया और विजय को सूचित किया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और वे आग बुझाने मे जुट गए। लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आग बुझ चुकी थी। विजय पटेल के मुताबिक लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक सामान इसमें रखे थे। बता दें कि डेढ वर्ष पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें