फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव । क्षेत्र के जलीलपुर गांव के समीप पुलिस चौकी के सामने रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में सोमवार की रात लगभग दो बजे आग लग गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बिजलीकर्मियों को दी। सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने के जलीलपुर गांव, चार पेट्रोज पंपों और दुकानों समेत पांच हजार की आबादी अंधेरे में हो गई है। मंगलवार की रात आठ बजे तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका था। ग्रामीणों को भीषण गर्मी की वजह से काफी परेशानी और पानी की आपूर्ति में भी पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई विकास गुप्ता ने कहा कि जले ट्रांसफार्मर को उतारकर वर्कशॉप में भेजा गया है ।इसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें