फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैरा जंगल में लगी आग, एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया रेंज के अंतर्गत बैरा जंगल में बृहस्पतिवार को सूखे पत्तों में आग लग गई। जिससे एक हेक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने फायर लाइन बना कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से बैरा के जंगल में सूखे पत्तों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झाड़ियों और पेड़ों को भी जद में ले लिया। आग लगने की सूचना पर रेंजर योगेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन कर्मी बैरा पहुंचे और उन्होंने फायर लाइन बनाकर आग को बढ़ने से रोका। वनकर्मियों ने हरी झाड़ियों से पीट-पीटकर आग को बुझाया। इसके चलते एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। आग पर काबू पाने के दौरान वन दरोगा राम अशीष, वनरक्षक प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, काशी सिंह, मुरारी मौर्य सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें