परासी गांव में शाॅर्ट सर्किट से श्यामलाल यादव के खेत में मंगलवार को आग लग गई। इससे 15 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीण आग बुझाई। परासी निवासी श्यामलाल यादव ने गांव के ही रामअवध यादव का खेत अधिया (बंटाई दारी) पर लेकर गेहूं की खेती की थी। गेहूं की फसल पक कर तैयार थी। इस घटना से श्यामलाल का परिवार में मायूसी छा गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए शासन से मुआवजे की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ (सकलडीहा) सियाराम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन को भेज कर मौके की जांच कराई जाएगी।