फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोलगप्पा कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 लाख का नुकसान

विज्ञापन
गोलगप्पा में फैक्ट्री में अगलगी से नष्ट सामान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। न्यू महाल क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गोलगप्पा बनाने वाले कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वहां रखा तैयार माल, कच्चा सामान और मशीनें जल गईं। इस घटना से लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। दोपहर 12 बजे अचानक कारखाने से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते के बाद पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना संचालक भरत का दावा है कि आग लगने से लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तैयार गोलगप्पे, आटा, सूजी, तेल, पैकिंग सामग्री जल गए। कारखाने में परिवार के सदस्यों सहित 50 लोग काम करते हैं। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि समय से आग पर काबू पा लिया गया। इस कारण कोई जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें